अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में छात्रों के समर्थन में धरना दे रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में अहिरौली बाजार में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। और प्रदर्शन शुरू कर दिए और अपने नेता की तत्काल रिहाई की मांग करने लगे।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अहिरौली बाजार थाने के बाहर मंगलवार रात साढ़े आठ बजे धरने पर बैठे। इन दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने के विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी की। उन्होंने नेताओं की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा बताया।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।सपा कार्यकर्ता संतोष तिवारी ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात रही।
प्रशासन पूरी स्थिति पर कड़ी नजर बनाई हुई थी।नेताओं ने यह भी चेतावनी दी कि यदि गिरफ्तारी वापस नहीं ली गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।देर रात रिहाई के बाद धरना समाप्त हुआ।
इस दौरान कैलाश तिवारी, लल्लू तिवारी, लक्ष्मण यादव, प्रमोद प्रसाद, हीरालाल प्रजापति, रामप्रवेश चौधरी,अमन सिंह, विनय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…