अजय तिवारी/न्यूज अड्डा
कसया/कुशीनगर | न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली बाजार पर शुक्रवार को 60 वर्ष के ऊपर के 33 लोगों का टीकाकरण 10 बजे से शुरू होकर 5 बजे शाम तक चला 60 बर्ष से ऊपर के लोगों को स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा पहले पंजीकृत किया गया उसके बाद टीकाकरण शुरू हुआ। सबसे पहले पूर्व प्रधान चन्द्र बली गोड टीका लगाकर शुभारंभ हुआ। लोगों ने बताया कि हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कहीं कोई परेशानी नहीं है। जितने भी लोगों को टीका लगाया गया, सभी को टीका लगने के 30 मिनट बाद तक रोककर उनके गतिविधियों का ध्यान दिया गया। टीकाकरण केंद्र पर न तो पानी की व्यवस्था थी, न ही बैनर पोस्टर लगाया गया था, न नामांकन के लिए रजिस्टर। रजिस्ट्रेशन भी कर्मचारियों के मोबाइल से ही किया जा रहा था, जो बार-बार हैंग हो जा रहा था। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी मुन्ना गोड फर्मासिस्ट बिजय प्रकाश गुप्ता नसीमा खातून सुनिता तेज प्रताप धर्मेंद्र गोड अनिल राय गीता आदि लोग उपस्थित रहे।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…