News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया:- जल संरक्षण के लिए बरदान साबित होगी अमृत सरोवर योजना- सांसद ; सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है – सुधीर राव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 26, 2022  |  7:25 PM

798 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया:- जल संरक्षण के लिए बरदान साबित होगी अमृत सरोवर योजना- सांसद ; सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है – सुधीर राव WhatsApp
Responsive image

कसया (कुशीनगर) :- क्षेत्र पंचायत हाटा के अहिरौली राय परसहवा परेवाटार भठही बाबू महूई बुजुर्ग गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत मनरेगा से पोखरे का सुंदरीकरण एवं पौधरोपण होगा।मनरेगा से तालाब की खुदाई व राज्य वित्त से पाथ-वे का निर्माण होगा। गुरुवार को कुशीनगर सांसद बिजय दूबे व भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने बैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।सांसद ने कहाकि गांव में बनने वाले अमृत सरोवर जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए बरदान साबित होगा।इसके निर्माण से गांव के लोगों को स्वच्छ वातावरण में रहने का अवसर भी प्राप्त होगा।

आपके लिए और..- चौबीस घंटे में खुली फर्जी चोरी की पोल, घर में...

श्री राव ने कहाकि सरकार की महत्त्वाकांक्षी के तहत चयनित तालाबों को पिकनिक स्पॉट बनाया जाएगा।जिससे की ग्रामीण परिवेश को और बेहतर बनाया जा सके। खण्ड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने कहाकि योजना के तहत विकास खंड में 7 तालाबों का चयन किया गया है। इस गांव में परियोजना पर 24 लाख रुपये व्यय होगा। कार्य चरणबद्ध तरीके से निष्पादित किए जाएंगे। कार्यक्रम को बिनोद गुप्ता सरवर आलम सुभाष मदेशिया कमलेश पटेल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन दीपक श्रीवास्तव व अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार गोड ने किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य शुबुक तारा खातून ने सभी आगुतों के प्रति आभार प्रकट किया। एपीओ मनरेगा संजय कुमार,एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद कृष्ण कुमार प्रशांत यादव दीनानाथ राव गायत्री सोनी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब
छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब

हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…

हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…

शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस
शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking