कसया/कुशीनगर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग केंद्र शाखा जोकवा बाजार द्वारा रविवार को स्थानीय बाजार में भब्य शोभा यात्रा निकाली गई।इसको क्षेत्रीय वनाधिकारी कैम्पियरगंज अखिलेश कुमार दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जो पूरे बाजार में भरमण किया।इसके साथ ही पांच दिवसीय
श्रीमद्भगवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया।राजयोग केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रमिला बहन ने बताया कि दिनांक 30 मई से 3 जून तक श्रीमदभागवत गीता के आध्यात्मिक रहस्य के कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक किया गया है।इसमें राजयोगिनी बाल ब्रह्मचारिणी ब्रह्माकुमारी कंचन दिदी जी के द्वारा सर्वशास्त्र शिरोमणि श्रीमद् भागवत गीता के आध्यात्मिक रहस्य को बताकर तनाव मुक्त जीवन जीने की कला सिखाया जाएगा।ब्रह्माकुमार सूरज,प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र गुप्ता,अनिल जायसवाल,विजेन्द्र प्रताप सिंह,मुन्ना,योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति,सुनील कुशवाहा आदि उपस्थित रहे ।
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…