कसया :- देवरिया स्टेट हाइवे पर दीवानी कचहरी से बनवारीटोला के बीच बने हाई स्पीड ब्रेकर जनलेवा साबित हो रहे है। मंगलवार की रात में बनवारीटोला में बने स्पीड ब्रेकर को पार करते वक्त दो युवक बुरी तरह घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार युवक निवासी नगर कसया बाइक से अपने घर जा रहा था कि बनवारीटोला में बने हाई स्पीड ब्रेकर पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक समेत गिर कर घायल हो गया। बाइक की चपेट में स्थानीय युवक अरुण सिंह भी आ गया और घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र कसया भेजवाया। लोगों के मुताबिक घायल बाइक सवार युवक बोलने की स्थिति में नहीं था। लोगों का कहना है कि कसया से बनवारी टोला तक चार हाई स्पीड ब्रेकर बने हैं लेकिन उनपर सिंबल न होने से वाहन सवार घायल हो रहे हैं जिनमें पीछे बैठी महिलाओं की संख्या अधिक है। अभी बीते सोमवार को सिसवा – महन्थ चौराहे पर भी देर रात ब्रेकर पर कई लोग घायल हो गए। लोगों की मांग है कि इन ब्रेकरों पर ड्रम सिंबल या पेंटिंग कराई जाए।
बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…
कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…
खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…