News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:आखिर मैडम जी! हुआ क्या की दर्ज हो गया मुकदमा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 28, 2020  |  7:47 AM

1,705 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:आखिर मैडम जी! हुआ क्या की दर्ज हो गया मुकदमा

जनपद कुशीनगर के विशुनपुरा सीएचसी क्षेत्र के गांव अकबरपुर में तैनात एएनएम के खिलाफ सीएमओ के आदेश पर सीएचसी प्रभारी की तहरीर पर फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि जन्मतिथि में हेराफेरी कर एएनएम नौकरी कर रही है।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

शासन के निर्देश के बाद सीएमओ डॉ. नरेंद्र गुप्ता के आदेश पर सीएचसी प्रभारी डॉ. विमलेंदु भूषण ने जटहा बाजार थाने में एएनएम सुभावती सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि शासन द्वारा मांगे गए एएनएम के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में हेराफेरी की गयी है। एएनएम सुभावती सिंह अपने जन्म तिथि में फर्जीवाड़ा कर सही जन्म तिथि की बजाय गलत जानकारी देकर नौकरी कर रही है।

इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर एएनएम सुभावती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। एसओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीएचसी प्रभारी विमलेंदु भूषण ने बताया सीएमओ के आदेश पर तहरीर पुलिस को सौंपी गई है।*

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking