हैलो….. मैं सिपाही बोल रहा हूं, मुझे ये —चाहिए
कुशीनगर । जब बदन पर वर्दी चढ़ जाती है तो रौब सामने दिखने लगता है। आए दिन खबरों में पढ़ा या सुना जा सकता है कि किस तरह वर्दीधारी की दबंगई सामने आई है। खबर जनपद कुशीनगर से है, जहां आबकारी विभाग के एक सिपाही ने फोन पर अंग्रेजी शराब की सरकारी दुकानदार के सेल्समैन को धमकी दी है। मामले को उच्चाधिकारियों ने सज्ञान ले कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें इस जनपद के आबकारी विभाग में तैनात एक सिपाही जी को दो दिन पहले इस सर्द की गुलाबी रात में ग्यारह बजे शराब की याद रुलाने लगीं, उन्होंने उधारी के मोटरसाइकिल लेकर एक सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान पर धमक गये, और दुकान खोलने के लिये सेल्समैन को दबाव देने लगे, चूंकि दुकान की शटर भीतर से बंद था सेल्समैन ने दुकान नही खोला, सिपाही जी गाली बकते-देते हुए वहां से चला गये।
फिर हुआ यह कि 17 दिसम्बर को सिपाही जी ने सेल्समैन को फोन कर के धमकाने लगा। फिर सेल्समैन ने पूरी बात अपने मालिक को बताया, उन्होंने इसकी शिकायत विभाग को किया फिर क्या जांच शुरू है, इस ठंड की गुलाबी रात में शराब के शौकीन सिपाही जी शराब की खेप बिहार नही जाने देने पर अड़े है। ,लेकिन सिपाही जी! का पता नही की उनके साहब की जानकारी—-में ही तो। उधर फिर दुकानदार औऱ विभाग में मैनेज की शिलशिला सुरु है तो, सेल्समैन दुकान छोड़ फरार है, शिकायत नागवार लगीं है सिपाही को दिल से—–। देररात पूरा मामला विभाग से उफान मारकर न्यूज अड्डा के दफ्तर में पहुचा, तो लाजमी है गुलाबी की ठंड की रात, औऱ शराब की शौकीन सिपाही जी की खबर बनती ही है। बहरहाल जो भी हो! आबकारी विभाग की मिली भगत से कच्ची से लेकर अंग्रेजी तक मे मिलावट है, वही बिहार प्रदेश तक परिवहन की जिम्मेदारी है। काश—-कुछ होगा क्या??
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…