News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आत्महत्या करने पहुचीं महिला को चौकी प्रभारी ने बचाया,हर तरफ़ हो रही है चर्चा!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 21, 2020  |  8:00 PM

2,290 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आत्महत्या करने पहुचीं महिला को चौकी प्रभारी ने बचाया,हर तरफ़ हो रही है चर्चा!
  • यूपी पुलिस का यह चेहरा
  • आत्महत्या करने पहुचीं महिला को चौकी प्रभारी ने बचाया,चहुँओर हो रही है चर्चा

कुशीनगर । सूबे की पुलिस की आज एक अनुकरणीय चेहरा सामने आया है। कुशीनगर में विनोद कुमार सिंह की पड़रौना कोतवाली की पुलिस ने बीती रात्रि शुक्रवार की रात थाना कोतवाली पड़रौना क्षेत्रान्तर्गत एक महिला अर्चना पत्नी सुनील कुशवाहा ग्राम सिधुआ पारिवारिक विवाद को लेकर अपने पति से वाद-विवाद हो जाने के कारण महिला आत्महत्या करने के लिये रेलवे लाईन पर पहुचीं। लेकिन जानकारी मिलते ही पड़रौना कोतवाली के सिधुआ चौकी प्रभारी ने एक अनोखा मिसाल कायम करते हुये महिला की जान बचाते हुये उसको घर वापस भेज कर ,अपनी मानवीय चेहरा का एक बार फिर पटल पर उजागर किया है।

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

यह है मामला

रेलवे लाइन पर एक महिला इस ठंड के मौसम में लेटी है, जो किसी को देख छिप जा रही है,।यह जानकारी जरिये आमजन के माध्यम से चौकी प्रभारी सिधुआ प्रमोद कुमार को पता चलते ही उन्होंने हमराह आरक्षी वृजेश कुमार व गिरजेश गुप्ता को साथ ततपरता दिखाते रेलवे ट्रेक के तरफ दौड़े, लेकिन बताये गये स्थान पर पहुच वह आश्चर्यचकित हो गए । वहां रेलवे लाईन पर लेटी एक महिला पड़ी थी। पुलिस टीम ने उक्त महिला को तत्परता दिखाते हुए समझा-बुझाकर उससे उसका पता पूछ कर उसके ससुर हरिहर कुशवाहा व सास इमरावती देवी को बुलाकर सकुशल उनके सुपुर्दगी में देकर द्वारा आँटो रिक्शा पर बैठाकर उसने घर को रवाना किया गया।पुलिस की इस कृत्य की चहुओर रात से ही चर्चा शुरू है।

वही दूसरे तरफ उक्त महिला के परिजन पुलिस टीम को सह्रदय धन्यबाद दिया। स्मरण रहे की कुशीनगर में अपने मुखिया विनोद कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस आमजन के बीच मे काफी बदली नजर आ रही है। जी!

अब– आवश्यकता है हम भी अपना नजरिया बदले!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking