News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:- उत्तरप्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद कुशीनगर के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 23, 2021  |  5:38 PM

582 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:- उत्तरप्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद कुशीनगर के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर :- आगामी त्योहारों को मद्देनजर देखते हुए उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद कुशीनगर के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन जिसमें दीपावली व छठ पूजा आदि के अवसर पर बाजार में मिठाई की खपत बढ़ जाती है तथा इसमें मावा द्वारा निर्मित मिठाइयों का विक्रय सर्वाधिक होता है। एफ0 एस0 एस0 ए0 आई0 भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक मिठाई अथवा खाद्य सामग्री की निर्माण तिथि एक्सपायरी डेट का उल्लेख उसके पैकिंग व विक्रय स्थल पर किया जाना जनहित में आवश्यक है |जनपद के अनेक उपभोक्ताओं ने आशंका प्रकट की है कि इस त्योहारी सीजन में मिठाई विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मानकों का पालन ना करते हुए मिठाइयों का निर्माण एवं विक्रय किया जा सकता है। जिससे
जनसामान्य को स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित होना अवश्यंभावी है। इसलिए मिठाई निर्माण हेतु सामग्री निर्माण स्थल पर हाइजेनिक परिस्थितियों को उपलब्ध कराया जाना, मिठाई बनाने वाले व पैकिंग
करने वाले श्रमिकों का मेडिकल , पैकिंग में प्रयोग होने वाले सामग्री का स्वास्थ्य कारी होना, इसके अलावा विक्रय करने वाले कर्मी के स्वास्थ्य एवं विक्रय पद्धति को स्वस्थ कारी होना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य एवं विक्रय पद्धति को स्वस्थ कारी होना अति आवश्यक है | पाया यह भी गया की विक्रेता मिठाई बेचने की कोई रसीद
उपभोक्ताओं क उपलब्ध नहीं कराते हैं जिससे स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित होने पर कोई दावा भी नहीं किया जा सकता यह भी देखने में आया है कि मिठाई के साथ पैकिंग का वजन भी शामिल कर लिया
जाता है। जो पैकेज कमोडिटी रूल के खिलाफ है।
जनपद में सर्वाधिक फास्ट फूड की दुकाने खुली है जिसमे कार्य कर रहे हैं कामगारों की स्वास्थ्य से संबंधित कोई जानकारी नहीं होता की कामगार किसी संक्रमित बीमारी से ग्रसित है या नहीं जिसके लिए दुकानों में काम कर रहे हैं कामगारों की स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दुकानों में सर्वजनिक करना जनहित में होगा।
अतः आपसे अनुरोध है कि आपके अधीनस्थ औषधि एवं प्रशासन
विभाग को आदेशित करने का कष्ट करें कि वह अपनी गतिविधियों को विशेष रूप पर बढ़ाएं एवं प्रभावी कार्यवाही करें |इस संबंध में एक अनुरोध और करना चाहेंगे उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद की
शाखा आपके जनपद में भी सक्रिय है तथा उसके बाद सेवाभावी स्वयंसेवक भी हैं उचित होगा कि इन्हें भी संबंधित विभाग के साथ बतौर साक्षी एवं सहायक शामिल करने का आदेश करें तथा जिला स्तर
पर गठित एफएसडीए एडवाइजरी कमेटी में नामित भी किया जाए ताकि जनसाधारण की प्रतिक्रियाओं को प्रशासन तक उचित रूप से पहुंचाया जा सके परिषद आपके इस प्रभावी कार्यवाही की अपेक्षा करती है।
जिसमे राज सिंह (कुशीनगर चेयरमैन),अमित कुमार यादव( कुशीनगर सचिव ), राहुल विश्वकर्मा( उप सचिव ), सहाबुद्दीन अली ( मिडिया प्रभारी ), अजीत लाल साहनी ( आर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी ), राजन सिंह ( डिप्टी सेक्रेटरी )उपस्थित रहे

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking