News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कन्टेनर ट्रक वाहन में लद कर जाने वाले चोरी के चार ट्रैक्टर बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 20, 2021  |  6:20 PM

1,965 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कन्टेनर ट्रक वाहन में लद कर जाने वाले चोरी के चार ट्रैक्टर बरामद WhatsApp
Responsive image
  • चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
  • थाना तुर्कपट्टी औऱ हाटा पुलिस की संयुक्त कामयाबी

कुशीनगर । आज कुशीनगर के थाना तुर्कपट्टी और कोतवाली हाटा पुलिस के संयुक्त प्रयास से बड़ी कामयाबी हाथ आयी है। कन्टेनर ट्रक से चोरी की ट्रैक्टर लोड कर के ले जाने के फिराक में जुटे चार शातिर वाहन चोर के मंसूबे पर कुशीनगर के सचिन्द्र पटेल की पुलिस पानी फेरने में सफल हो गई है।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

जानकारी हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र कुमार पटेल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर एपी सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज गुरुवार को थाना तुर्कपट्टी व कोतवाली हाटा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र हाटा के सरदार ढाबा के पास से चार अभियुक्तों .बबलू अंसारी पुत्र बाबू अंसारी साकिन जेवई थाना बिडौली जनपद अमरोहा , .वीर सिंह पुत्र हरफुल्ल सिंह साकिन चौधरपुर थाना बिडौली जनपद अमरोहा हा0मु0 ग्राम हाकिमपुर पो0 फतेहपुर विशनोई थाना पकवारा जिला मुरादाबाद, .अशोक उपाध्याय पुत्र राजेन्द्र उपाध्याय साकिन धनौटी रजडीहा थाना मडुहाडीह जनपद देवरिया, .गुरदेव पुत्र वीर सिंह साकिन गुरनानक ढाबा जोलहनिया सुकरौली थाना हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। तथा मौके से एक ट्रक कन्टेनर वाहन पर लद कर जनपद अमरोहा के लिए जाने वाले चोरी के चार अदद ट्रैक्टर बरामद किए गये हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 –111/2021 धारा 34, 41/411 भादवि में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ट्रैक्टर हुये बरामद

1-स्वराज 960 बिना नम्बर जिसका इंजन न0 473052/SAB03659 चेचिस न0 MBNBL55AAKCB1706
2-स्वराज 724 जिसका इंजन न0 381335/SMG1679 चेचिस न0 QUTG10705123004
3-स्वराज 735 FE इंजन न0 391308/98L7506 चेचिस न0 98N036702405
4- स्कार्ट 335 M इंजन न0 E350433102 चेचिस न0 3440506 बरामद हुआ
जिसमें स्वराज 960 बिना नम्बर जिसका इंजन न0 473052/SAB03659 चेचिस न0 MBNBL55AAKCB1706 तस्दीक किया गया तो उक्त ट्रैक्टर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 109/21 धारा 379 भादवि0 से संबंधित है।

यह टीम दिलाई कामयाबी

प्रभारी निरीक्षक तुर्कपट्टी आनन्द कुमार गुप्ता, उ0नि0 मृत्युंजय सिहं, उ0नि0 अवधेश सिंह, हे0का0 अमरनाथ, का0 विनोद यादव, का0 दीपक सोनकर, का0 संजय यादव, का0 अशोक यादव, .म0का0 शालू सिंह थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, हे0का0 अखिलेश यादव, हे0का0 रामइकबाल राव, का0 देवेन्द्र, का0 सूर्यप्रताप सिंह, का0 अखिलेश गुप्ता थाना हाटा जनपद कुशीनगर, कं0आ0 ग्रेड ए सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर, का0 आतिश कुमार सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking