कुशीनगर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रशांत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित महा अभियान हक हमारा भी तो है दिनांक 31.10.20220 से 13.11.2022 के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में जेल में निरुद्ध बंदियों के विधिक जागरूकता हेतु जिला कारागार देवरिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर विधिक सेवा दिवस मनाया गया।
प्रशांत कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा बंदियों को विधिक जानकारी देते हुए जेल में उनके अधिकार के संबंध में जानकारी दी।
साथ ही बंदियों के खाने व नाश्ते के बारे जानकारी ली एवं उनके समस्याओं को सुना। बंदियों के अधिवक्ताओं के बारे में जाना एवं बताया की किसी बंदी के पास अधिवक्ता नही है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क अधिवक्ता की सुविधा ले सकता है और उनके जमानत के बारे में भी जानकारी ली। राजकुमार वर्मा, जेलर, वंदना त्रिपाठी, डिप्टी जेलर, राजकुमार वर्मा, लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर आदि उपस्थित रहें।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…