News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, एक मेडिकल कॉलेज रेफर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 11, 2021  |  6:09 PM

909 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, एक मेडिकल कॉलेज रेफर

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिधावट धूस टोला के निकट खैरा स्थान के समीप चार चक्का वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया।वाहन सवार एक व्यक्ति की तत्काल मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेेेफर कर दिया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

प्राप्त समाचार के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इन्द्रपुर चौराहा निवासी दिनेश चौरसिया पुत्र लालजी, शैलेश चौरसिया पुत्र ओमप्रकाश चौरसिया, दुर्गेश साहनी चार चक्का वाहन से रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावट गांव गये।वहां से संतोष साहनी को लेकर चले।संतोष साहनी चार चक्का वाहन लेकर सिधावट से निकला।वाहन सिधावट धूस टोला के निकट खैरा स्थान के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया।गड्ढे में पानी था।जिसमें सवार शैलेश चौरसिया उम्र लगभग 36 वर्ष की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया।गंभीर रूप से घायल दिनेश चौरसिया को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।गाड़ी को ड्राइव कर रहा संतोष साहनी मौके से फरार हो गया।शैलेश चौरसिया इन्द्रपुर चौराहे पर पान एवं अंडा की दुकान कर अपने परिवार का जीविका चलाता था। मृतक शैलेश पाँच भाईयों में सबसे बड़ा था।उसके दो बच्चे है।सीएचसी पहुंचे उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।उसका भाई दहाड़े मार कर रो रहा था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking