News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर जिले मे आज फिर मिले 11 नए कोरोना संक्रमित, अब कुल कोरोना पोसिटिव का अकड़ा 200 के पार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 9, 2020  |  7:07 AM

1,504 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जिले मे आज फिर मिले 11 नए कोरोना संक्रमित, अब कुल कोरोना पोसिटिव का अकड़ा 200 के पार! WhatsApp
Responsive image
  • कुशीनगर जनपद में मिले 11 नए कोरोना संक्रमित, आंकड़ा 200 के पार!
  • जिले में कुल मरीजों की संख्या 204!
  • जिसमें 81 पॉजिटिव की श्रेणी में हैं यानी एक्टिव हैं!
  • पांच संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है!

कुशीनगर में कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है. गुरुवार को 11 नए लोगों में संक्रमण होने की पुष्टि हुई है. इनमें सीएमओ कार्यालय के दो संविदा कर्मियों के साथ एक कर्मी का पूरा परिवार शामिल है. जिले में लगातार कोरोना संक्रमण का प्रभाव बना हुआ है. गुरुवार को एक साथ 11 पॉजिटिव मामले आने से आंकड़ा बढ़ा है. सीएमओ ऑफिस के दो संविदा कर्मियों के साथ एक का पूरा परिवार संक्रमण की चपेट में आ गया है. इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है.

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव अन्य जिलों की अपेक्षा शुरू से ही थोड़ा कम दिख रहा है. धीरे-धीरे आंकड़ा बढ़कर 200 के पार पहुंच गया. जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्यालय अपनी ही लापरवाही के चपेट में आ गया. गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट में विभाग के तीन कर्मचारियों के साथ एक कर्मचारी का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो चुका है. बुधवार को 31 कर्मियों की एक साथ जांच की गई है, जिसकी रिपोर्ट आनी शेष है.इन क्षेत्रों में मिले कोविड संक्रमित
जिला मुख्यालय पडरौना में दो स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कुल पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग परेशान है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को लक्ष्मीपुर स्थित एल-1 हॉस्पिटल भेजने की बात कही है. इसके साथ ही रिपोर्ट में कप्तानगंज क्षेत्र के रगडगंज बाजार में तीन, पटहेरवा के बगही गांव में एक, रामकोला क्षेत्र के कुसुमहा गांव में एक और कुशीनगर शहर में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई है.सीएमओ होम क्वारंटाइन

स्वास्थ्य विभाग के अभी तक के जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल मरीजों की संख्या 204 हो चुकी है, जिसमें 81 पॉजिटिव की श्रेणी में हैं यानी एक्टिव हैं, जबकि पांच संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है. वहीं गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में अभी भी 402 लोगों का सैम्पल जांच प्रक्रिया में है. रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है. सबसे खास बात यह है कि जांच करते समय पॉजिटिव का आंकड़ा भरते समय बरती गयी लापरवाही के कारण अभी तक तीन संक्रमित खोजे नहीं मिल रहे हैं. खुद होम क्वारंटाइन हो चुके सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मिसिंग मामले में छानबीन जारी है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking