News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर जैसी घटना की नही हो पुनरावृत्ति: मुख्यमंत्री,योगी आदित्यनाथ,पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद अधिकारियों की दी हिदायत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 5, 2020  |  7:38 AM

1,070 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जैसी घटना की नही हो पुनरावृत्ति: मुख्यमंत्री,योगी आदित्यनाथ,पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद अधिकारियों की दी हिदायत WhatsApp
Responsive image
  • कुशीनगर जैसी घटना की ना हो पुनरावृत्ति : मुख्यमंत्री
  • पटाखा गोदाम में विस्फोट की घटना पर अधिकारियों को दी हिदायत
  • ठंड को लेकर राहत कार्यों पर सजग रहें अधिकारी

गोरखपुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कुशीनगर में अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी अवैध पटाखा फैक्ट्री या गोदाम ना रहे।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटने के बाद बुधवार शाम गोरखनाथ मंदिर में उनसे मिलने पहुंचे गोरखपुर के मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी को दिए। बता दें कि बुधवार सुबह कुशीनगर के कप्तानगंज में एक मकान में अवैध रूप से स्टॉक किए गए पटाखों में आग लगने व विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हैं। इस लेकर मुख्यमंत्री ने दो टूक निर्देश दिया है कि ऐसी घटना अब कहीं और हुई तो अधिकारियों की जवाबदेही होगी। सीएम योगी ने अधिकारियों को यह हिदायत भी दी कि ठंड के मौसम में राहत कार्यों को लेकर सजग रहें। किसी भी गरीब बेसहारा को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्कूलों में स्वेटर वितरण व गरीबों में कम्बल वितरण का कार्य प्राथमिकता पर कराने को कहा।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking