News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: टीम भावना से कार्य करते हुये अपराध पर लगाये अंकुश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 5, 2020  |  8:38 PM

1,172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: टीम भावना से कार्य करते हुये अपराध पर लगाये अंकुश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
  • जनता की शिकायती आवेदनपत्रों का निस्तारण त्वरित किया जाय: विनोद कुमार सिंह
  • मासिक अपराध गोष्ठी में बोले– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर
  • टीम भावना से कार्य करते हुये अपराध पर लगाये अंकुश

कुशीनगर।आज सोमवार को पुलिस लाइन्स स्थित सभाकक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

गोष्ठी के प्रारम्भ में जनपद की स्थिति की जानकारी ली गयी, तथा जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया। जिसमें कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली गयी। सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओ का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देते हुये एसएसपी विनोद कुमार सिंह द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया जिसमे अज्ञात अभियोगों को वर्क आउट करने के साथ -साथ गौ तस्करी ,गौकसी के अपराधों पर जीरो टालरेन्स रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की सख्त निर्देश दिये। वही अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री, मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये ,हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, चोरी के अपराधो पर पूर्णतया अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। टॉप 10 में चिन्हित अपराधियों के विरूद्ध प्रभावि निरोधात्मक कार्यवाही किया जाये तथा टाँप 10 अपराधियों की सूची को निरन्तर अद्यावधिक(अपडेट) करते हुए नये अपराधियों को सूची में सम्मिलित किया जाय।आईजीआरएस के लम्बित संदर्भो की समीक्षा, विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मालों के निस्तारण, जनता द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये। शहर व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने, अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, वांछित अभियुक्त/ वारंटियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी की बात कही।
एसएसपी ने पुरस्कार घोषित अपराधियों के बारे में समीक्षा कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए कड़े निर्देश दिये। अपने सख्त निर्देश में उन्होंने मातहतों को चेतावनी देते हुये कहा की आपराधिक घटना की सूचना पर घटनास्थल पर तत्काल पहुचने में कोई कोताही नही बरती जाय। आम जनता से अच्छा व्यवहार, जनप्रतिनिधियों का सम्मान तथा मीडिया के लोगों से भी अच्छा सम्बन्ध रखनें हेतु निर्देश दिये । आगामी बिहार विधान सभा चुनाव/देवरिया उप चुनाव व आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक एंव थानाध्यक्षगण को कड़े निर्देश दिये। उन्होंने अपने निर्देशो में नारी सुरक्षा, महिलाओं की उत्पीड़न पर स्बेदनशील बन कर त्वरित कार्यवाही करने की स्पष्ट निर्देश के साथ ही उनका कहना था की ठंड की मौसम की आगाज हो चुकी है, रात्रि में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रो में गश्त में तेजी लाई जाय।

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक ,थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञानशाखा, निरीक्षक रेडियोशाखा, आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक, प्रधान लिपिक, प्रभारी आंकिक शाखा, प्रभारी डीसीआरबी शाखा, प्रभारी विशेष जॉच प्रकोष्ठ, प्रभारी विशेष शिकायत प्रकोष्ठ, प्रभारी डायल-100, प्रभारी यातायात, रीडर व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking