कुशीनगर:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने बताया कि दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन के लिए विकासखंड मुख्यालयों पर विभिन्न तिथियों को शिविर आयोजित किए गए। इस संदर्भ में विकासखंड मुख्यालय पडरौना 25 मई 2022, विशुनपुरा 26 मई, दुदही 27 मई, सेवरही 28 मई, तमकुहीराज 30 मई, फाजिलनगर 31 मई, कसया 01 जून, हाटा 02 जून, सुकरौली 03 जून, मोतीचक 04 जून, कप्तानगंज 06 जून, रामकोला 07 जून, नेबुआ नौरंगिया 08 जून, एवं खड्डा 9 जून 2022 ।
उक्त विकासखंड मुख्यालयों पर प्रातः 11:00 बजे से 4:00 बजे तक चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि उक्त चिन्हांकन शिविरों में ड्यूटी में लगाए गए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त विशेष शिविर में समय से पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
सलेमगढ़, कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकाश खण्ड के ग्राम पंचायत बहादुरपुर (पूरब टोला) स्थित…
बोदरवार, कुशीनगर :- अपनी मंगल कामनाओं के साथ अपने – अपने संतानों की लंबी…
हाटा, कुशीनगर: नगर स्थित पिपराइच जाने वाली सड़क के पास सोमवार को बाइक से…
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…