News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दूसरे दिन भी जारी रहा ठेकेदारों का धरना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 20, 2022  |  10:31 PM

622 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दूसरे दिन भी जारी रहा ठेकेदारों का धरना

कसया/कुशीनगर । भुगतान न मिलने को लेकर ठीकेदारों द्वारा पूर्व में दिए गए चेतावनी के बाद भी समस्या समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को पीडब्लूडी परिसर में ठीकेदारों ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों पर भुगतान में लापरवाही करने का आरोप लगाया। दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन करतें हुए ठेकेदारों ने कहा कि अब तभी धरना समाप्त होगा जब ठीकेदारों का बकाए का भुगतान होगा। संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी ने कहा कि ठीकेदारों को पिछले नौ महीने से विभाग द्वारा एक रुपये का भुगतान नहीं किया गया। इनमें अधिकांश कार्य ठीकेदार अपने पैसा लगाकर पूर्ण भी करा दिए। प्रधानमंत्री बीते 20 अक्टूबर को जिले में आए थे। उनके आगमन पर हेलीपैड व मार्ग बनवाया गया। तत्कालीन अधिशासी अभियंता हेमराज ने मौखिक रूप से कहा कि यह विभाग के सम्मान की बात है कि पीएम के आगमन को लेकर तैयारी पूर्ण करनी है। जिसका भुगतान कर दिया जाएगा। कार्य कराए एक वर्ष पूरा होने जा रहा है, उसका भी भुगतान नहीं किया गया। संरक्षक अखिलेश चौबे ने कहा कि भुगतान को लेकर विगत दिनों ठीकेदारों द्वारा परिसर में धरना दिया गया। अधिशासी अभियंता मृत्युंजय झा के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया था। भुगतान नहीं हुआ तो फिर मजबूरन धरनारत होना पड़ा। सदाशिव मणि त्रिपाठी, महामंत्री अशोक शुक्ला, बृजभान गुप्ता, पृथ्वीपाल सिंह, जितेंद्र शाही आदि ने भी संबोधित किया। संचालन उपाध्यक्ष दीपक राय व संजय आेझा ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री गिरिजेश सिंह, शैलेंद्र जायसवाल, अंगद गुप्ता, राजू सिद्दीकी, दयाशंकर सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, धनंजय तिवारी, लल्लन यादव, उमेश चौरसिया, सत्येंद्र राव, रामाकांत राव, शब्बीर अहमद, दीनदयाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking