News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नामांकन के लिये 35 हजार लेकर नामांकन नही कराने का शिक्षक पर लगाया आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 21, 2022  |  10:53 PM

526 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नामांकन के लिये 35 हजार लेकर नामांकन नही कराने का शिक्षक पर लगाया आरोप

कसया/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 20 शहीद भगत सिंह नगर निवासी एक अभिभावक ने नई शिक्षा नीति के तहत निजी विद्यालय में नामांकन के नाम पर 35 हजार रुपये ले लेने के बाद भी नामांकन नहीं कराने का आरोप एक शिक्षक पर लगाया है। आरोपों की जांच को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी कसया ने 23 मई 2022 को दोनों पक्ष को अपना पक्ष रखने के लिये तलब किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद कुशीनगर के निर्देशों का हवाला देते हुए अपने लिखे पत्र में बीईओ कसया पंकज कुमार सिंह ने नपाप निवासी राजेश कुमार गौतम के पत्र का जिक्र किया है। जिसमें श्री गौतम से विशेष शिक्षक बलवंत कुमार विशेष शिक्षक कसया ब्लाक द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) के अंर्तगत नामांकन कराने हेतु 35 हजार रुपये लिया गया है लेकिन बच्चे का नाम नामांकन की लॉटरी सूची में नहीं है। पीड़ित पिता ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि आरटीई जिओ का उलंघन करते हुए उक्त शिक्षक द्वारा नगरपालिका परिषद कुशीनगर के बाहर के बच्चों का बड़े पैमाने पर सूची में नाम डाला गया है। पीड़ित ने आरोपी शिक्षक पर कार्यवाही करते हुए रुपये वापस दिलाने व बच्चे के आरटीई के तहत निःशुल्क नामांकन की मांग अधिकारियों से की गई थी।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking