News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: निपुण भारत मिशन के तहत टास्क फोर्स की बैठक सम्पन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 7, 2022  |  8:34 AM

566 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निपुण भारत मिशन के तहत टास्क फोर्स की बैठक सम्पन

कुशीनगर।निपुण भारत मिशन के तहत टास्क फोर्स की बैठक मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

आपके लिए और..- बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी,...

उक्त बैठक में राष्ट्रीय मूलभूत साक्षरता के प्रभावी क्रियान्वयन, मिशन प्रेरणा, ऑपरेशन कायाकल्प, स्कूल चलो अभियान, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नामांकन, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भवन निर्माण की प्रगति, मध्यान्ह भोजन योजना, यू डाइस पर डाटा की फीडिंग व वित्तीय प्रगति पर समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में विद्यालयों में क्या कमियां हैं इसकी जानकारी देने को कहा गया। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान क्या फीडबैक मिला इसकी समीक्षा करने के उन्होंने निर्देश दिए। इस क्रम में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सीडीओ ने जिला पंचायती राज अधिकारी अभय यादव व एडी बेसिक सत्यप्रकाश त्रिपाठी को निर्देश दिए कि विद्यालय जहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है वहां निरीक्षण किया जाए।
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत हाउसहोल्ड सर्वे के माध्यम से स्कूली बच्चों का विवरण उपलब्ध करावे। इस क्रम में विद्यालयों में किचन गार्डन के स्थापना हेतु भी मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया। सीडीओ ने विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही के रिपोर्ट की भी जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, आईटीआई कॉलेज के प्राध्यापक शरद चंद्र सागरवाल व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking