News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: निर्माणाधीन परियोजनाओं पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए।

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 19, 2021  |  6:42 PM

826 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निर्माणाधीन परियोजनाओं पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। WhatsApp

कुशीनगर | शुक्रवार को जिलाधिकारी एस राज लिंगम एवं मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गई।
जिलाधिकारी ने एक करोड़ से अधिक लागत वाले 20 निर्माण कार्यों की समीक्षा दौरान एक-एक परियोजनाओं का विधिवत जानकारी कार्यदायी संस्था द्वारा लिए जाने उपरांत निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में निर्धारित अवधि के अंदर कार्यों को पूर्ण कराएं साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने राजकीय इंटर मीडिएट कालेज कुंडवा दिलीप नगर की समीक्षा दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा लगातार नजर बनाए रखने व सम्बन्धित विभाग को स्वयं के स्तर से निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिए, फाजिलनगर में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम के कार्यों में मिल रही शिकायतों के सम्बंध में जिलाधिकारी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी गई कि किसी भी स्तर पर कमी संज्ञान में आने पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने राजकीय इंटर कालेज खडडा के निर्माण कार्यों में देरी पाए जाने पर सम्बन्धित ठीकेदार के विरुद्ध चेतावनी देने तथा सुधार न होने की दशा में ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश दिए, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जहां कहीं भी ठीकेदार की शिकायत मिलती है या कार्यों में देरी की जाती है तो तत्काल उसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जायें। इसी प्रकार कसया/हाटा/कप्तानगंज में अग्निशमन केंद्र के निर्माण कार्यों में विगत माह की अपेक्षा प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समयान्तर्गत पूर्ण किये जाने का निर्देश दिए। समीक्षा दौरान मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य, राजकीय महा विद्यालय सुकरौली, पथिक निवास का सौंदर्यीकरण, जिला प्रशिक्षण संस्थान,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों /सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्य, कायाकल्प योजनांतर्गत कराये जा रहे कार्यों, आंगनबाड़ी भवन निर्माण आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्ता, सीएमएस डा0 बजरंगी पाण्डेय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र दिवेदी, डीएसटीओ डा0 मु0 नासेह, सहित समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking