News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पिकप से तस्करी कर जा रही एक कुन्तल 27.21 किग्रा अवैध चरस के साथ चार अन्तराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 30, 2021  |  3:43 PM

2,005 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पिकप से तस्करी कर जा रही एक कुन्तल 27.21 किग्रा अवैध चरस के साथ चार अन्तराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार!
  • पिकप वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही एक कुन्तल 27.21 किग्रा अवैध चरस के साथ चार अन्तराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार
  • बरामद चरस की कीमत सात करोड़ 62 लाख
  • अहिरौली बाजार पुलिस औऱ स्वाट टीम की संयुक्त कामयाबी
  • डीआईजी/पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने दिया पुलिस टीम को पचास हजार रूपये का ईनाम

कुशीनगर । बीती रात्रि जनपद के अहिरौली बाजार और स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से नेपाल वाया बिहार होते उत्तरप्रदेश के रास्ते हरियाणा प्रदेश को ले जाई जा रही मादक पदार्थ चरस की खेप के साथ चार अंतरराष्ट्रीय तस्करों को दबोचने में पुलिस टीम को उस समय कामयाबी हाथ आयी है, जब वह कुछ समय मे ही कुशीनगर जनपद के सीमा को पार करने वाले थे।कुशीनगर: पिकप से तस्करी कर जा रही एक कुन्तल 27.21 किग्रा अवैध चरस के साथ चार अन्तराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार!जनपद में मादक पदार्थ/ अवैध शराब के बिक्री,परिवहन,निष्कर्षण के विरुध्द चलाये जा रहे डीआईजी/पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के अभियान के क्रम में बीती रात्रि में चेकिंग के दौरान थाना अहिरौली बाजार व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राज मार्ग28 सुबोधिया खुर्द के पास से चार अभियुक्तों कमल रावत कुर्मी पुत्र द्वारिका कुर्मी सा0 तिनडोभिया थाना पोखरिया जिला परसा (नेपाल राष्ट्र्र) रामबिलास सिंह पुत्र स्व0 हीरालाल सिंह सा0 पिपरा कला थाना नरही जिला बलिया ,प्रमोद कुमार उपाध्याय पुत्र रजनीकांत उपाध्याय सा0 पिपरा कला थाना नरही जिला बलिया ,हरदेव राजभर पुत्र वीरबहादुर राजभर सा0 खोरी पाकड़ थाना फेफना जिला बलिया एक पिकप वाहन संख्या UP-60-T -7212 में प्लास्टिक की 06 बोरियों में रखा एक कुन्तल 27.21 किग्रा अवैध चरस ( अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग-सात करोड़ 62 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार करने में कामयाब मिली है ।

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार...

पकड़े गये अभियुक्तों ने उगला राज

पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि नेपाल से कमल रावत द्वारा उपरोक्त चरस मोतीहारी (बिहार) लाया गया था जिसे हरियाणा लेकर जा रहे थे और वहा सेटिंग्ग कर सप्लाई करना था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-19/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पचास हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।

इनका आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त रामबिलास सिंह का आपराधिक इतिहास
1.46/15 धारा 20/22 NDPS Act थाना गोविन्द पुर जिला धनवाद झारखण्ड

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

अनिल कुमार (थानाध्यक्ष ) थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर ,उ0नि0 अमित शर्मा स्वाट टीम जनपद कुशीनगर ,उ0नि0 परमात्मा प्रसाद थाना अहिरौली बाजार ,उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम ,हे0का0 मुबारक अली स्वाट टीम ,हे0का0 अशोक सिंह स्वाट टीम,का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम ,का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम ,का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम,का0 विनोद कुमार यादव स्वाट टीम,का0 शशिकेश गोस्वामी स्वाट टीम ,का0 कृष्णमोहन कुशवाहा स्वाट टीम,का0 सत्यप्रकाश तिवारी थाना अहिरौली बाजार ,का0 रंजीत कुमार थाना अहिरौली बाजार,का0 शंखधर राय थाना अहिरौली बाजार,का0 रामबचन रामविन्द थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम…

तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद
तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद

कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…

नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम
नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…

हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, फर्जी इंद्राज हटाकर विकास परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग
हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, फर्जी इंद्राज हटाकर विकास परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग

जिलाधिकारी ने ग्राम पट्टन व सोनबरसा में संभावित परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, अभिलेखों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking