News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 16, 2026  |  5:26 PM

111 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने थाना कसया क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.900 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत पुलिस ने करीब 40 लाख रुपये बताई है। गिरफ्तार आरोपी नेपाल का निवासी है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान शेषनाथ साहनी उर्फ बद्रीनाथ पुत्र विनोद साहनी, निवासी ग्राम रामनगर, थाना मिम्रौनगढ, जनपद बारा, नेपाल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से पॉलीथिन समेत कुल 6.900 किलोग्राम अवैध अफीम, एक कीपैड मोबाइल फोन, 200 रुपये नकद तथा नेपाल भंसार की एक नकदी रसीद बरामद हुई।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना कसया में मु0अ0सं0 0552/2026 के तहत धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इस कार्यवाही के संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष कसया इत्यानन्द पाण्डेय, एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी के उपनिरीक्षक सूरज सिंह, कसया के उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह व सुजीत कुमार पाण्डेय, एएनटीएफ के हेड कांस्टेबल संगम पटेल, मो. खालिद खां, दिनेश कुमार सिंह, मो. तारिक, पीयूष कुमार सिंह, कांस्टेबल अमरजीत कुमार, राजन कुमार, तथा थाना कसया के कांस्टेबल बृजमोहन यादव और धर्मेन्द्र कुमार गौतम शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking