News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर पुलिस का “आँफ द रिकॉर्ड मासिक क्राईम” मे महत्वपूर्ण उपलब्धियों का लेखा-जोखा!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 21, 2020  |  4:16 PM

1,405 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस का “आँफ द रिकॉर्ड मासिक क्राईम” मे महत्वपूर्ण उपलब्धियों का लेखा-जोखा! WhatsApp
Responsive image
  • आँफ द रिकॉर्ड मासिक क्राईम!
  • कुशीनगर पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का लेखा-जोखा.।

कुशीनगर । जनपद कुशीनगर पुलिस की ओर से विगत माह जुलाई और अगस्त की आँफ द रिकॉर्ड मासिक क्राईम फाईल में दर्ज उपलब्धियों का पेश है सिलसिलेवार जानकारी जिसमें जरायम पेशा से जुड़े अपराधियों की धरपकड़ की जानकारी सामने आयेगी तो पुलिस की ओर से बरामदगी भी आँन द रिकॉर्ड दर्ज मिलेगी।
जिला पुलिस अधिक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्रा की ओर से अपराध व उनमें संलिप्तता वालों की कुशीनगर में खैर नही की पहल जरूर नजर आ रही है। इसी कड़ी में विवेचना के आधार पर पुलिस क्राईम डायरी के मुताबिक पेश है दर्ज उपलब्धियों का लेखा जोखा.।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

बिगत जुलाई माह की चौबीस तारीख 2020 को गैगेस्टर एक्ट में वांछित टापटेन रु0 पच्चीस हजार के पुरस्कार घोषित अभियुक्त जिउत पुत्र कैलाश सा0 जंगल पचरुखिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को थानाध्यक्ष कुबेरस्थान महेन्द्र चतुर्वेदी की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। तो ठीक दूसरे ही दिन दिनांक 25.07.2020 को चोरी के अभियोग में वांछित रु0 20000/- पुरस्कार घोषित अभियुक्त अंशु यादव पुत्र रामनरेश सा0 वार्ड नं0 3 कस्बा रामकोला थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को प्रभारी निरीक्षक रामकोला करुणेश प्रताप सिंह की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।फिर
दिनांक 29.07.2020 को अभियुक्त गोलू उर्फ अतुल उपाध्याय पुत्र बेगू उपाध्याय सा0 विशुनपुरा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर के कब्जे से 35 पेटी देशी शराब मय एक अदद ट्रैक्टर स्वराज के साथ प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा मृत्युंजय सिंह की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। सराहनीय कार्य का शिलशिला बढ़ता गया जिस कड़ी मे दिनांक 31.07.2020 को चोरी की तीन अदद मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त पन्नेलाल यादव पुत्र स्व0 भृगुराशन सा0 बेलवा चुंगी थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर को प्रभारी निरीक्षक को0पडरौना पवन कुमार सिंह की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 02.08.2020 को गैगेस्टर एक्ट में वांछित रु0 25000/- पुरस्कार घोषित अभियुक्त अमित तिवारी पुत्र लालबहादुर तिवारी सा0 रहमतनगर थाना हाटा जनपद कुशीनगर को प्रभारी निरीक्षक को0हाटा ज्ञानेन्द्र राय की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। अपने कप्तान के मार्ग -दर्शन में
दिनांक 04.08.2020 को गैगेस्टर एक्ट में वांछित टापटेन रु0 25000/- पुरस्कार घोषित अभियुक्त सलमान पुत्र हाजम उर्फ आजम अली सा0 मैनपुर टोला दीनापट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर को प्रभारी निराक्षक रामआशीष यादव द्वारा मय टीम के गिरफ्तार किया गया। दिनांक 16.08.2020 को स्वर्ण व्यापारी हत्याकाण्ड से सम्बंधित अभियुक्त विशाल गुप्ता पुतर उमाशंकर गुप्ता सा0 पकडियार नौगावां थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को प्रभारी स्वाट आनन्द गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक रामकोला करुणेश प्रताप सिंह की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 17.08.2020 को वांछित रु0 20000/- पुरस्कार घोषित अभियुक्त अनिल यादव पुत्र अमरजीत यादव सा0 धुरिया कोट थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को स्वाट प्रभारी श्री आनन्द गुप्ता व निरीक्षक मृत्युंजय सिंह की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। सफलताओं का यह क्रम यही नही रुका दिनांक 20.08.2020 को लूट व हत्या के वांछित टापटेन रु0 25000-25000 के पुरस्कार घोषित दो अभियुक्तों अजय सिंह उर्फ गुड्डू बाबा पुत्र भगवान सिंह सा0 सरया थाना तरैया जनपद छपरा (बिहार), सिन्टू सिंह पुत्र मन्टू सिंह सा0 जवहीं नरेन्द्र थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को पुलिस मुठभेड में थानाक्षेत्र रामकोला में प्रभारी स्वाट टीम आनन्द गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक रामकोला करुणेश प्रताप सिंह तथा सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया उसी दिन लूट के अभियोग में रु0 25000/- पुरस्कार घोषित टाँपटेन के अभियुक्त उपेन्द्र यादव पुत्र महातम यादव सा0 जवहीं बल्लभ थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को थानाक्षेत्र सेवरही अन्तर्गत पुलिस मुठभेड में थानाध्यक्ष सेवरही उमेश कुमार की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

स्मरण करने योग्य बात यह है की जिले के पुलिस विभाग के मुखिया विनोद कुमार मिश्र की निर्देशन में टीम भावना से की जा रही जनपद में पुलिस की कार्य ही इस सफ़लता की प्रथम कुंजी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking