News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रवासियों मजदूरों को वन नेशन व राशन कार्ड योजना से लाभान्वित करने की कवायद शुरू

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 3, 2021  |  5:15 PM

1,294 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रवासियों मजदूरों को वन नेशन व राशन कार्ड योजना से लाभान्वित करने की कवायद शुरू WhatsApp

कुशीनगर | जिलापूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू है, जिसके अंतर्गत विशेष तौर पर प्रवासी मजदूरों को यह सुविधा मिलती हैं कि वे अपने राशन कार्ड पर प्रदेश की किसी भी उचित दर दुकान से अपना अनुमन्य खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना का व्रहद लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत उक्त योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना हैं।
उन्होंने बताया कि अपने जनपद के प्रवासी मजदूरों से संबंधित समस्त क्षेत्रों की पहचान सुनिश्चित करें तथा उपयुर्क्त कार्य हेतु जिला स्तरीय श्रम विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उनके सहयोग से प्रवासी मजदूर बाहुल्य क्षेत्रों का चिंहाकंन कर श्रम विभाग से प्रवासी मजदूरों की क्षेत्रवार सूची प्राप्त कर ले। एवं उक्त प्रवासी मजदूर बाहुल्य चिन्ह्ति क्षेत्रों में वन नेशन वन राशन कार्ड/राशन कार्ड पोर्टबिलिटी योजना एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से उन्हें अवगत कराने एवं पोर्टबिलिटी के लाभों का व्यपाक प्रचार-प्रसार किया जाए। तथा प्रचार-प्रसार के कार्यो में प्रवासी मजदूरों को आवश्यक रूप से यह जानकारी दी जाए कि राशन कार्ड पोर्टबिलिटी की सुविधा के लाभ हेतु उनकी आधार सीडिंग आवश्यक हैं, राशन कार्ड अनुमन्य खाद्यान्न, कितनी मात्रा एवं मूल्य पर निर्धारित किये गए हैं एवं पोर्टबिलिटी में समस्त खाद्यान्न ट्रांजेक्शन एक ही बार मे होता हैं। तथा पोर्टबिलिटी के लाभों का व्यपाक प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न माध्यमों का प्रयोग किया जा सकता हैं, जैसे- दैनिक समाचार पत्रों में योजना का लाभ निःशुक्ल प्रकाशन, प्रवासी मजबूर बाहुल्य क्षेत्रों में खाद्य रसद के कार्मिकों के माध्यम se बैठक इत्यादि कराकर अधिक se अधिक मजदूरों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाए।
उन्होंने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पडरौना,खड्डा/समस्त क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया है कि प्रवासी मजदूरों को वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से लाभान्वित करने हेतु अपने स्तर से प्रत्येक तहसीलों, विकास खण्ड, दुकानों पर एतद विषयक होल्डिंग /बैनर/वालपेन्टिंग/ पोस्टर आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक दुकानों पर उत्त सूचना लाभार्थियों को जानकारी हेतु अंकित कराया जाए।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking