News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बंद पंचायत भवन में दरवाजे का लाक काटकर बैट्री, इन्वर्टर, कैमरे की हुई चोरी, पुलिस को तहरीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 21, 2022  |  6:20 PM

1,046 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बंद पंचायत भवन में दरवाजे का लाक काटकर बैट्री, इन्वर्टर, कैमरे की हुई चोरी, पुलिस को तहरीर
  • खड्डा थाना क्षेत्र के फटकदौना-हीराछपरा गांव का है चोरी का मामला

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फटकदौना हीराछपरा के पंचायत भवन में लगा इन्वर्टर, बैट्री सहित कैमरा व सीपीयू मशीन अज्ञात चोरों द्वारा गुरुवार की रात चुरा लिया गया है। ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

फटकदौना के ग्राम प्रधान श्रवण कुशवाहा ने तहरीर में बताया है कि पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने बिजली का कनेक्शन काट दिया। अंधेरा हो जाने पर दरवाजे का लाक काटकर कमरे में घुसकर बैट्री, इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरा सहित सीपीयू को उठा ले गए। आपरेटर के शुक्रवार को पंचायत भवन पर आने पर दरवाजा खुला मिला और अंदर से उक्त सामान चोरी कर ली गई है।

प्रधान ने इसकी सूचना थाने पर दी तो हल्के के सिपाही घटना के जांच पड़ताल करने पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इसके पूर्व भी गांव में मोबाइल की दुकान में चोरी व सार्वजनिक शौचालय के मोटर पंप को चुराने की घटना हो चुकी है।

संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking