News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बिना स्वस्थ ब्यक्ति के स्वस्थ समाज की परिकल्पना पूरी नही हो सकती -बलराम राव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 22, 2022  |  4:44 PM

502 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बिना स्वस्थ ब्यक्ति के स्वस्थ समाज की परिकल्पना पूरी नही हो सकती -बलराम राव
  • सैकड़ों मरीजो को दिया गया निःशुल्क दवा व किया गया इलाज।

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया व रामकोला विकासखण्ड के बसडीला चौराहे पर रविवार को नारायणी क्लिनिक के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्कस्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों को परामर्श, जाँच व दवाएं भी वितरण किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत बलराम राव ने कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर किया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन को लेकर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में प्रचार वैन के माध्यम से सूचना दिया गया था।जिसके आधार पर रविवार को बीमार व तीमारदार सुबह से ही इक्कट्ठे हुए थे।मुख्य अतिथि के साथ गोरखपुर से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का इलाज शुरू कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य जांच भी कराया तथा उन्हें जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराया।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित चिकित्सकों व बीमार तथा तीमारदारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से जहां हम मानव सेवा कर मानवता की राह पर आगे बढ़ रहे हैं वहीं देश के प्रधानमंत्री के फिट इंडिया को भी आगे बढ़ा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिना स्वस्थ ब्यक्ति के स्वस्थ समाज की परिकल्पना पूरी नही हो सकती तो वहीं बिना स्वस्थ समाज के स्वस्थ देश का सपना साकार नही हो सकता है

इसीलिए कहा गया है कि सबसे सुखी निरोगी काया।इस आयोजक डॉ जे.एस. गुप्ता,डॉ सुनील सिंह,डॉ अभय तथा डॉ ऋषभ गोयल, पूर्व प्रधान महेश वर्मा और विनोद शर्मा,अतुल श्रीवास्तव ,नन्हे श्रीवास्तव,राहुल कुमार,मनीष कुमार,आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking