कुशीनगर | जिले में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है. कोरोना पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं. लॉकडाउन की वजह से पिछले दो सप्ताह से महामारी के मामलों में कमी की खबरें आ रही हैं.गुरुवार को मिली 4492 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट में 4462 निगेटिव व 30 लोग संक्रमित पाए गए जबकि इलाज के दौरान दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। इन्हे लेकर जिले में अब कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या 120 हो गई है. राहत की बात ये रही की गुरुवार को 72 लोगो ने कोरोना से जंग जीत लिया, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 470 हो गया है। जिले में अबतक 15205 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है जिनमें से 14615 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।
पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…
बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट…
हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…