कुशीनगर | जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब काबू में होती नजर आ रही है. पिछले कई दिनों से संक्रमण के मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आई है, जो बड़ी राहत देनेवाली बात है. मंगलवार को मिली 6745 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट में 6736 निगेटिव व 09 लोग संक्रमित पाए गए हालांकि बीते 24 घंटे में इलाज के दौरान एक महिला की मौत होने की भी रिपोर्ट मिली है। जबकि दो ऐसे व्यक्तियों का नाम मृतकों की सूची में जुड़ा है, जिनकी कोविड से पहले ही मौत हो चुकी है। इन्हे लेकर जिले में अब कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या 208 हो गई है. राहत की बात ये रही की जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 211 हो गया है। जिले में अबतक 15296 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है जिनमें से 14838 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…