News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर :- भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की जीत को जनता के अटूट विश्वास का नतीजा बताया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2021  |  4:55 PM

754 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर :- भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की जीत को जनता के अटूट विश्वास का नतीजा बताया

फणीन्द्र पांण्डेय

कुशीनगर। रविवार को उत्तर प्रदेश में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड विजय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का अटूट विश्वास का नतीजा है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में प्रदेश के 75 में से 67 सीटों पर ऐतिहासिक विजय के बाद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है।
उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में प्रदेश के साथ साथ कुशीनगर में भी चौतरफा कमल खिला है। और बहुत सारे सामान्य कार्यकर्ता भी, ग्रामप्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कुशीनगर जिला के पंचायत चुनाव परिणाम पर चर्चा करते हुए बताया कि कुल 1003 ग्राम पंचायतों में 473 पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ता ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं।कुल 1516 क्षेत्र पंचायत सदस्य में से 875 सदस्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विजयी हुए हैं। और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में 14 में से 12 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड विजय हुई है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पहली बैठक में 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपए ॠण माफ किए। बिना भेदभाव के सरकारी नौकरियां दी और उत्तर प्रदेश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किया। उत्तर प्रदेश पीएम किसान सम्मान निधि को सबसे तेजी से लागू करने वाला राज्य बना। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आवास, शौचालय, निशुल्क बिजली कनेक्शन देने वाला नम्बर वन राज्य बना। पिछले सत्तर वर्ष में 12 मेडिकल कालेज बने थे जबकि विगत चार साल में 30 नये मेडिकल कालेज तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।यही कारण है कि चुनाव दर चुनाव भारतीय जनता पार्टी को विजय प्राप्त कर रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, कृष्ण मुरारी जायसवाल और जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking