जटहा बाजार/कुशीनगर । महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार की शाम को बांसी नदी के घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भगवान राम, माता सीता और भगवान शिव के प्रतिमा की विधि विधान से स्थापना की गई। कार्यक्रम में देर रात तक भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा।
बांसी नदी के घाट पर सोमवार की शाम को विधिवत पूजन अर्चन के साथ भगवान राम, माता सीता और भगवान शिव की प्रतिमा की स्थापना की गई। पुरोहितों की देखरेख में विधिवत पूजा-अर्चना हुई। कुशीनगर महोत्सव के आयोजक विनय राय, पडरौना नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद बनारस से आए विद्वानों और पुरोहितों ने पूजा अर्चना के बाद बांसी नदी घाट पर भव्य गंगा आरती की। गंगा आरती के समय मंत्रोच्चारण के साथ हर हर गंगे का जयघोष किया गया। इसके बाद भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायिका व कवि भावना द्विवेदी की तरफ से भजन प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा भोजपुरी गायक सूरज मिश्र ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पंडित अमरनाथ पांडेय और आंनद पांडेय ने पूजा की।
गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…
हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…
हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…