News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: माकपा ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2022  |  8:10 PM

699 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: माकपा ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया

कसया/कुशीनगर।भारतीय की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ़ मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कसया श्रीमती कल्पना जायसवाल को दिया।
जिलामंत्री का. अयोध्या लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में पहुंचकर उपजिलाधिकारी कसया श्रीमती कल्पना जायसवाल को मुख्यमंत्री से संबोधित एक ज्ञापन देते हुए कहा कि प्रदेश में बालिकाओं और महिलाओं के साथ बलात्कार और सामूहिक बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं।

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

बलात्कार पीड़ितों की हत्याएं भी हो रही है। पुलिस पीड़ितों और उनके परिजनों पर दबाव डालकर समझौता कराने की कोशिश की जा रही है। बलात्कारियों को बचाने का काम किया जा रहा है। पार्टी जनों ने भेद करने का भी आरोप लगाया। मांग किया कि कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाय और महिलाओं की सुरक्षा के कड़े कदम उठाए जाने चाहिए जिससे महिलाओं की सुरक्षा हो। इस दौरान विजय कुमार श्रीवास्तव, इद्रीश, जवाहर शर्मा मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking