News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अन्तर्गत पंजीकरण प्रारम्भ

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 17, 2021  |  9:22 PM

1,350 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अन्तर्गत पंजीकरण प्रारम्भ

कुशीनगर | बुद्ववार को जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री उ0 प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना लागू की गयी है, जिसमें आनलाइन पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत 16 फरवरी, 2021 से मण्डल स्तर पर शुभारम्भ हो रहे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, पात्र छात्रों को मुफ्त में सरकार के तरफ से कोंचिग की व्यवस्था दी जायेगी।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

उन्होंने बताया कि 10 फरवरी, 2021 से इसकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू जा चुकी है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर http://abhyuday.up.gov.in पर जा कर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्ग प्रतियोगी परीक्षाअें जैसे- सिविल सेवा परीक्षा, पी0सी0एस0, नीट, एन0डी0ए0, सी0डी0एस0, पी0ओ0, एस0एस0सी0, बी0एड0, टी0ई0टी0 तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी जो किसी भी वर्ग के हो, निःशुल्क कोंचिग सुविधा मण्डल स्तर पर उपलब्ध करायी जायेगी। अभ्यर्थियों को सहजता से स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण स्टडी मैटेरियल मिल सके, इसके लिए राज्य स्तर पर ई-लर्निग कन्टेक्ट प्लेफार्म बनाया जा रहा है।
उन्होने बताया कि इस प्लेफार्म पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बन्धित टिप्स एवं पाठय सामग्री से सम्बन्धित मार्ग दर्शन देते हुए वीडियों अपलोड किये जायेगें तथा लाइव सेशन एवं सेमिनार भी होगें। ई-लर्निग प्लेट फार्म पर छात्र अपनी जिज्ञासाये एवं प्रश्न पूछकर उत्तर/निराकरण प्राप्त कर सकेंगे। तथा विस्तृत एवं अद्यतन जानकारी अधिकृत वेबसाइट http://abhyuday.up.gov.in पर लॉगिन अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी, कुशीनगर से प्राप्त की जा सकते है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking