News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राष्ट्रीय स्नातक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने राजेश कुमार शुक्ल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 23, 2020  |  2:51 PM

1,487 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राष्ट्रीय स्नातक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने राजेश कुमार शुक्ल

न्यूज़ अड्डा के लिये गोबरही/कुशीनगर से अनिल कुमार तिवारी
गोबरही/कुशीनगर | कसया आगामी स्नातक चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय स्नातक महासंघ ने अपने संगठन का विस्तार करना शुरू कर दिया है।जिसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडेय के अनुमोदन से प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह व प्रदेश संगठन मंत्री हिमांशु गोयल ने कुशीनगर जिले के राजेश कुमार शुक्ल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्नातक महासंघ बेरोजगार स्नातकों व शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने व उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में लाने का काम करेगा।संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो भी जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करूंगा।प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि राजेश शुक्ल के निस्वार्थ राष्ट्र हित और समाज हित में किए गए कार्य को देखते हुए इस पद पर इन्हें मनोनीत किया जाता है। इनसे उम्मीद किया जाता है की यह संगठन का विस्तार वह सामाजिक समरसता बनाने में मिसाल कायम करेंगे।अनिल तिवारी,राजेश तिवारी,संजय यादव,अविनाश शुक्ला,अमिताभ पटेल, श्रीधर पाण्डेय,सुनील सिंह, दिलीप पाण्डेय,संदीप राय, अमिताभ त्रिपाठी,राकेश मणि तिवारी,महेश कर्णधार, नागेंद्र तिवारी,दिलीप सिंह, हरेंद्र चौरसिया,राम मिलन यादव आदि ने बधाई दी है।

आज की हॉट खबर- “30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“ऑडियो बम का धमाका!” — वायरल सौदेबाजी कांड पर गिरी गाज, शालिकपुर चौकी इंचार्ज निलंबित
“ऑडियो बम का धमाका!” — वायरल सौदेबाजी कांड पर गिरी गाज, शालिकपुर चौकी इंचार्ज निलंबित

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी से जुड़े कथित शराब तस्करी सौदेबाजी…

सीमा पर सख्ती: बहादुरपुर चौकी पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान चौकी प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
सीमा पर सख्ती: बहादुरपुर चौकी पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान चौकी प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध…

युवक का पेड़ से लटका मिला संदिग्ध परिस्थिति में शव
युवक का पेड़ से लटका मिला संदिग्ध परिस्थिति में शव

हाटा/कुशीनगर। नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 10 निवासी 20 वर्षीय शिवम् चौहान पुत्र…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking