News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्राउंड रिहर्सल, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 27, 2021  |  3:33 PM

1,010 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्राउंड रिहर्सल, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण!

कुशीनगर । गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के 28 मई को पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर के परेड ग्राउड में पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल किया गया ।

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

जानकारी हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा पासिंग आउट परेड ग्रैंड रिहर्सल की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अयोध्या प्रसाद सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी ,प्रतिसार निरीक्षक आरटीसी प्रभारी आदि मौजूद रहे। विदित हो की तीन नवम्बर 2020 से रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस व उससे सम्बन्धित समस्त कार्यो व क्रियाकलापों की बारिकियां सिखाई गयी। प्रशिक्षण को दो भागों में आंतरिक विषय व वाह्य विषयों में बांटा गया, आतंरिक विषय मे आईपीसी, सीआरपीसी, विविध अधिनियम, मानव अधिकार आदि प्रमुख विषयों की तथा वाह्य विषय में शस्त्र /फूटड्रिल(परेड) का प्रशिक्षण दिया गया जिसमे शस्त्रों के इस्तेमाल व उनके रखरखाव की विस्तृत जानकारी के अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण(बलवा ड्रिल),पीटी आदि की बृहद स्तर पर ट्रेनिंग दी गयी ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking