कुशीनगर ।अगर हौसला कुछ करने की हो तो बुलंदियों की सीढ़ियों पर चढ़ने से कोई रोक नही सकता । लगन औऱ कर्म हमे खुद ब खुद शिखर तक पहुचा ही देगी। हम यहां बात कर रहे है•••हीरो मोटो कार्प की जो अपन लगन, कर्म औऱ उपभोक्ता जनों के बीच अपनी साख पर खरा उतर कर आज पूरे देश मे 100 मिलियन हीरोज के साथ सेलिब्रेशन में खुशियां बाट रहा है।
उक्त बातें आज उत्तरप्रदेश-बिहार सीमा सलेमगढ़ में स्थित यश आटोमोबाइल हाइवे 27 पर उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के बीच हीरो मोटो कार्प के सम्बंध में जानकारियां साझा करते हुये प्रोपाइटर अजय कुमार ने कही। उन्होंने हीरो की गुणवता, उपभोक्ताओं के सेवा पर प्रकाश डालते हुये उपस्थित आमजनों से हीरो मोटो कार्प की सदस्य बनते हुये यातायात नियमो की पालन करने का भी अपील किया। आप सुरक्षित रहे ,जग सुरक्षित रहेगा, घर से निकले हेलमेट अनिवार्य रूप से प्रयोग करें ,घर पर आपकी प्रतीक्षा रहती है। अपनो के लिये सदैव हेलमेट प्रयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान 100 मिलियन सेलिब्रेशन केक प्रोप्राइटर अजय कुमार द्वारा काटा गया।साथ ही उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हीरो के उपभोक्ता व बरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी, पप्पू कुमार, सुनील जयसवाल, संजीव राय, बिट्टू पाण्डेय, राम प्रबेश पाण्डेय, अमर सोनी, राहुल पटेल, कुमारी सोनाली साह, प्रिया पाठक के साथ समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…