News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: लूट के रुपये व अन्य सामान के साथ दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 24, 2021  |  4:41 PM

1,085 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: लूट के रुपये व अन्य सामान के साथ दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार
  • लूट की घटना का सफल अनावरण

कुशीनगर। जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में इस महीने के चार तारीख को एक महिला से चालीस हजार रुपये छीनने की घटना का खुलाशा करते हुये मुकामी पुलिस ने दो अभियुक्तो को गिरफ्तार करने के साथ ही छिनैती के कुछ पैसे के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

आज की हॉट खबर- मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं,...

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद कनोजिया के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में इस माह के चार तारीख को थाना विशुनपुरा क्षेत्रान्तर्गत दो व्यक्तियों द्वारा एक महिला से रुपये चालीस हजार रुपये छीनकर भाग जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर मुं0अ0सं0 86/2021 धारा 392 भादवि में अबियोग पंजीकृत किया गया था जिसके शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में आज सोमवार को थाना विशुनपुरा पुलिस टीम द्वारा बड़हरा पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण मुजफ्फर आलम पुत्र अल्ताफ हुसैन साकिन रेड़हा थाना भितहां जनपद पं0 चम्पारण बिहार, साहब हुसैन उर्फ राजा हुसैन पुत्र मैनुद्दीन अंसारी साकिन रेड़हा थाना भितहां जनपद पं0 चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का 14500 रुपया, घटना में संम्मिलित एक अदद मोटरसाइकिल अपाची बिना नम्बर प्लेट व दो अदद मोबाइल बरामद किया गया। अभियुक्तों ने पुछताछ में बताया कि हम लोग बैंकों के आस-पास रैकी करते हैं तथा गरीब व असहाय लोगों को चिन्हित कर उनसे रुपये छीन लेते हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह टीम दिलाई कामयाबी

थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना विशुनपुरा,उ0नि0 संतराज यादव,उ0नि0 विमलेश कुमार गुप्ता ,का0 विकास यादव,का0 बृजेश यादव ,का0 गोविन्द यादव,का0 ओम प्रकाश यादव,का0 दीपक कुमार,.कं0 आ0 ग्रेड ए सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल,.का0 आतिस कुमार सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक
मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा…

पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 
पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking