कुशीनगर । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर अमन कुमार श्रीवास्तव ने बताया किआज दिनांक 29.05.2022 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना में जिला जज अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता व अमन कुमार श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के देख रेख में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत में कुल 3 कोर्टो से जिनमे आर्बिट्रेशन ऐक्ट से संबंधित मामले है उन कोर्टों द्वारा पक्षों को सम्मान भेज कर आर्बिट्रेशन ऐक्ट से संबंधित वादों का निस्तारण किया गया। इस विशेष लोक अन्य न्यायिक अधिकारी रामइच्छुक यादव अपर जिला जज कोर्ट नं 1, श्याम मोहन जायसवाल अपर जिला जज एफटीसी प्रथम, मदन मोहन अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय, अपर जिला अधिकारी कुशीनगर उपस्थित रहे। इस लोक अदालत में आर्बिट्रेशन ऐक्ट से संबंधित कुल 605 वादों को चिन्हित किया गया था जिसमे से कुल 10 वाद निस्तारित हुआ।
बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…
कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…
खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…