News Addaa WhatsApp Group Join करें

कोरोना: यूपी में लॉकडाउन का नया फॉर्मूला, हर शनिवार-रविवार बंद रहेंगे बाजार-दफ्तर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 12, 2020  |  7:24 AM

1,224 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोरोना: यूपी में लॉकडाउन का नया फॉर्मूला, हर शनिवार-रविवार बंद रहेंगे बाजार-दफ्तर

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए नए प्लान पर काम रही है. यूपी सरकार कोरोना से निपटने के लिए वीकेंड लॉकडाउन फॉर्मूला लागू करने वाली है.

आपके लिए और..- शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी...

  • टीम इलेवन की बैठक में हुआ निर्णय
  • हफ्ते में पांच दिन ही खुलेंगे बाजार-दफ्तर

उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए नए प्लान पर काम रही है. यूपी सरकार कोरोना से निपटने के लिए वीकेंड लॉकडाउन फॉर्मूला लागू करने वाली है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यूपी में अब हर हफ्ते वीकेंड लॉकडाउन लगेगा.
प्रदेश में हर हफ्ते शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा. सभी बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे. यानी प्रदेश में सभी बाजार और दफ्तर हफ्ते में केवल पांच दिन ही खुलेंगे. कोरोना संकट से निपटने के लिए यह नया प्लान लागू करने का फैसला ले लिया गया है. माना जा रहा है कि आज ही कुछ ही देर में इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी.
मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने शुक्रवार (10 जुलाई) की रात 10 बजे से सोमवार (13 जुलाई) की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया था. तभी से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वीकेंड पर लॉकडाउन लगाने का यह प्लान लंबा चलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर इसके संकेत दे दिए थे.
बताया जा रहा है कि वीकेंड पर लॉकडाउन लगाने का यह फैसला सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई टीम इलेवन की बैठक में लिया गया था. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ट्रांसमिशन चेन तोड़ने के लिए यह निर्णय लिया गया.
बता दें कि यूपी से पहले कर्नाटक सरकार भी वीकेंड लॉकडाउन का फॉर्मूला अपना रही है, कर्नाटक सरकार भी पहले ही वीकेंड पर लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर चुकी है. कर्नाटक में 2 अगस्त तक हर शनिवार और रविवार को सभी बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking