एडीपीआरओ की जांच में मौके पर नही मिले तीन दर्जन शौचालय
सुकरौली ब्लाक के परसिया गांव का मामला
मामले को मैनेज करने में जुटे अफसर डीएम ने लिया संज्ञान तो गांव पहुंचे अधिकारी
चंद्रप्रकाश त्रिपाठी की रिपोर्ट
सुकरौली ब्लाक के शंखापर ग्राम सभा के परसिया टोले के लोगों ने डिएम को शिकायती पत्र देकर गांव में शौचालय में अनियमितता का जांच की मांग किये थे।वृहस्पतिवार को गांव में पहुंचे जिले के अफसरों ने जांच किया तो तीन दर्जन शौचालय मौके पर ही नही मिले जबकि सभी का भुगतान हो गया है। वृहस्पतिवार को गांव में पहुंचे एडीपीआरओ मक्कल यादव की टीम ने गांव पहुंचकर 117 शौचालय की लिस्ट में 45 शौचालय का जमीनी का जांच किया। टीम को तीन दर्जन से अधिक शौचालय मौके पर बने ही नही थे।वहीं शौचालय को लेकर इतनी बड़ी घोटाला आने के बाद अफसर मामले को मैनेज में जुट गए हैं।लेकिन अब देखना है कि जिम्मेदारों की लापरवाही में कार्यवाई होती है या कोरोना की आड़ में यह भी फाइलों तक कैद होकर रह जाता है।
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…