News Addaa WhatsApp Group Join करें

क्या राजस्थान में भी गिरेगी कांग्रेस की सरकार ??

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 12, 2020  |  8:48 AM

1,003 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्या राजस्थान में भी गिरेगी कांग्रेस की सरकार ?? WhatsApp
Responsive image

राजस्थान में अशोक गहलोत पर संकट और गहरा गया है. सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि सचिन पायलट दिल्ली में हैं और वह बीजेपी के नेताओं के संपर्क में है.सचिन पायलट का दावा है कि उनके पास 16 कांग्रेस और 3 निर्दलीय विधायकों का समर्थन है. वहीं सूत्रों का कहना है कि बीजेपी की ओर से कहा गया है कि पहले वह राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार गिराएं. हालांकि बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद देने से इनकार किया है. क्योंकि राज्य में नेतृत्व को लेकर बीजेपी खुद उहापोह की स्थिति में है. वसुंधरा राजे के समर्थन में 45 विधायक हैं.
वहीं कांग्रेस आलाकमान ने भी सचिन पायलट से बात की है और सभी मुद्दों को समझाया है. कांग्रेस अशोक गहलोत से नाराज है क्योंकि विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में सचिन पायलट को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है. वहीं सचिन पायलट ने भी संकेत दिए हैं कि वह बीजेपी में नहीं जाएंगे लेकिन अपनी नई पार्टी जरूर बना सकते हैं. सचिन पायलट पूछताछ का नोटिस जारी होने से नाराज हैं.
वहीं सूत्रों का कहना है कि लॉकडाउन से पहले वह ज्योतिरादित्य सिंधिया से काफी चर्चा कर रहे थे. बीजेपी ने भी राज्यसभा चुनाव के समय राज्य में खेल करने करने की कोशिश की थी लेकिन नाकाम रही थी. लेकिन सचिन पायलट अब पूरी तरह से बड़ा फैसला लेने को तैयार हैं.

आपके लिए और..- फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : हाईवे पर लग्जरी बस पलटी दो दर्जन से ऊपर घायल,तीन की हालत गंभीर
कुशीनगर : हाईवे पर लग्जरी बस पलटी दो दर्जन से ऊपर घायल,तीन की हालत गंभीर

कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग२७ उत्तर प्रदेश बिहार सीमा से मात्र दो सौ मीटर…

धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव
धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव

रामकोला/कुशीनगर। श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव को रामकोला में श्याम भक्तों ने बड़े ही…

छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में होने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान दिवसों पर सवैतनिक अवकाश अनुमन्य
छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में होने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान दिवसों पर सवैतनिक अवकाश अनुमन्य

कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking