News Addaa WhatsApp Group

क्या IPL खतरे में? चेन्नई सुपर किंग के कई स्टाफ को हुआ कोरोना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 28, 2020  |  1:20 PM

1,007 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्या IPL खतरे में? चेन्नई सुपर किंग के कई स्टाफ को हुआ कोरोना

भारतीय टीम के सीमित ओवरों के एक मौजूदा खिलाड़ी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कई स्टाफ सदस्यों को कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद इस फ्रेंचाइजी को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले टीम की क्वारनटीन अवधि बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ा. चेन्नई की टीम दुबई के ‘ताज’ में ठहरी है.

आज की हॉट खबर- खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

लीग से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कोविड-19 के सभी पॉजिटिव जांच के नतीजे टीम के यहां पहुंचने के पहले, तीसरे और छठे दिन आए. आईपीएल का आगामी सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा.

आईपीएल के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘हां, हाल ही में भारत के लिए लिए खेलने वाला दाएं हाथ के मध्यम गति के एक तेज गेंदबाज के अलावा फ्रेंचाइजी के कुछ सहयोगी सदस्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आए हैं.’

उन्होंने कहा, ‘जहाँ तक हमें पता चला हैं, सीएसके प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और उनकी पत्नी के अलावा फ्रेंचाइजी की सोशल मीडिया टीम के कम से कम दो सदस्य भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं’

सीएसके ने इस घटना के बाद टीम की पृथकवास अवधि को एक सितंबर तक बढ़ा दिया. बीसीसीआई की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार, कोविड-19 जांच में जो भी पॉजिटिव मिलेगा उसे अतिरिक्त सात दिनों के लिए पृथकवास में रहना होगा. इस अवधि के बाद जांच में निगेटिव आने पर ही उसे जैविक रूप से सुरक्षित महौल में आने की अनुमति मिलेगी.

संबंधित खबरें
खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज
खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…

कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking