News Addaa WhatsApp Group Join करें

क्यू आर कोड पी 0 एम0 स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक व अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में वितरित किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 28, 2022  |  8:05 PM

308 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्यू आर कोड पी 0 एम0 स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक व अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में वितरित किया गया

कुशीनगर।जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा पडरौना शाखा द्वारा उपलब्ध कराए गए क्यू आर कोड पी 0 एम0 स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक व अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में वितरित किया गया। लाभार्थी क्यूआर कोड की सहायता से डिजिटली लेनदेन करके हर महीने ₹100 का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
विदित हो कि पी0एम0 स्वनिधि योजना भारत सरकार और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 45 दिन के विशेष अभियान का संचालन प्रत्येक जनपद में किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रथम लोन ₹ 10000 लेने के बाद जिन लाभार्थियों ने अपना प्रथम लोन ससमय जमा कर दिया है उन्हें द्वितीय लोन ₹ 20,000 दिलवाया जा रहा है। साथ ही इन सभी लाभार्थियों को पूर्ण रूप से डिजिटली एक्टिव कराया जाना शासन की प्राथमिकता में है, जिससे कि लाभार्थी डिजिटल लोन के माध्यम से हर महीने ₹100 का कैशबैक प्राप्त कर सके। इसलिए पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को डिजिटल पेमेंट का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
इस अवसर पर डूडा शहर मिशन प्रबंधक राजदीप, सामुदायिक आयोजक शेषमणि सिंह, नगर पालिका परिषद पडरौना के डिजिटल प्रशिक्षण देने वाले कर्मचारी अमित, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक मधुकर, फील्ड ऑफिसर दीपेश व पी0 एम0 स्वनिधि योजना के लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
त्योहारों से पहले तमकुहीराज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा
त्योहारों से पहले तमकुहीराज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

कुशीनगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य…

गो तस्करों पर पुलिस का ‘मास्टर स्ट्रोक’, तीन शातिर गैंगस्टर एक्ट की जद में
गो तस्करों पर पुलिस का ‘मास्टर स्ट्रोक’, तीन शातिर गैंगस्टर एक्ट की जद में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…

सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई जान,पांच आरोपी हिरासत में
सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई जान,पांच आरोपी हिरासत में

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में सोमवार की रात एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking