News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा:- एकता हमारी आत्मा एवं भारतीय संस्कृति की थाती है:- पंकज गुप्ता (एस.एच.ओ.)

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 31, 2021  |  5:06 PM

568 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा:- एकता हमारी आत्मा एवं भारतीय संस्कृति की थाती है:- पंकज गुप्ता (एस.एच.ओ.) WhatsApp
Responsive image

खड्डा (कुशीनगर):- नगर पंचायत छितौनी स्थित छितौनी इण्टर कालेज में रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव व लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के मनाई गयी। कार्यक्रम में जन जागरूकता हेतु दौड़ एवं साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को छितौनी बाईपास से थानाध्यक्ष हनुमानगंज पंकज कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य सुशील कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

कार्यक्रम में दौड़ प्रतियोगिया में अमरजीत गौतम को प्रथम तथा कमलेश को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार साइकिल दौड़ में गोलू यादव व राजन चौहान प्रथम तथा ओमप्रकाश व बृजेश को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। छितौनी बाईपास पर आयोजित कार्यक्रम में सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर सरदार पटेल की समर्पण, निष्ठा, त्याग, संघर्ष को याद करते हुए थानाध्यक्ष हनुमानगंज ने कहा कि एकता हमारी आत्मा एवं भारतीय संस्कृति का गुण है, इस बात को कभी भूलना नही चाहिए, क्योंकि जब जनता एक हो जाती है, तो हमारे सामने क्रूर से क्रूर शत्रु
भी नहीं टिक पाएगा। बच्चों को नसीहत देते हुए उन्होंने कि हमें जात-पात, ऊँच-नीच के भेदभाव को भुलाकर सबको एक हो जाना चाहिए।
संबोधन के अंत में उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्र/छात्राओं, धावकों को शपथ भी दिलाया । कार्यक्रम में सभी धावकों का पुरस्कृत किया गया साथ ही साथ विद्यालय स्तर पर आयोजित निबंध व भाषण प्रतियोगिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया, जिसमे मुख्य रूप से अंजली यादव, सीमा श्रीवास्तव, साहिल शर्मा, अनामिका , नजमा, ज्योति, सचिन, रीमा, कृष्णा, कशिश, काजल कुशवाहा रहे।
कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, अध्यापक सत्येंद्र कुमार सिंह, आदर्श कुमार तिवारी गुलाब चंद, नरेंद्र प्रसाद, लिपिक प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, शिक्षक महंथ मिश्र, विवेक गुप्ता, भरत यादव, विजय कुशवाहा, गुलाब गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, कमरुद्दीन अली अंसारी, विवेकानंद यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, संजीव सिंह, दिनेश यादव, श्रवण कुशवाहा, कु. गोल्डी, पूर्व फौजी मेराज आलम, सुरेश गुप्ता, इंद्रजीत कुशवाहा, जवाहर कुशवाहा, विक्की सहित छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking