खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने बुधवार को चोरी की एक बाइक के साथ एक युवक को पकड़कर चालान की कार्रवाई की है। गिरफ्तार युवक नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र का निवासी है।
खड्डा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक भगवान सिंह व उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह की अगुवाई में सिपाही कैलाश नाथ वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गस्त कर रहे थे कि बुधवार की सुबह एक युवक को संदिग्ध हालत में बाइक के साथ देख पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो उक्त बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने बाइक एचएफ डीलक्स को कब्जे में लेकर अभियुक्त आसरे आजम पुत्र मोबीन निवासी पशरमापुर थाना नेबुआ नौरंगिया के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 243/21 धारा 379, 411 भादवि व 179 (1) एमवी एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि चोरी की एक बाइक के साथ आसरे आजम को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर चालान की कार्रवाई की गई है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…