News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: झोपड़ी में आग लगाने से गाय, भैंस सहित चार पशु बुरी तरह झुलसे।

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 11, 2021  |  12:29 PM

546 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: झोपड़ी में आग लगाने से गाय, भैंस सहित चार पशु बुरी तरह झुलसे।

खड्डा/ कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा के चनरहा टोले में बीती रात झोपड़ी में लगी आग से घर में रखे सामानों सहित गाय, भैंस सहित चार पशु बुरी तरह झुलस गये।

आपके लिए और..- शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से...

ग्रामीणों के प्रयास से आग को काबू में कर बुझाया गया। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग छठ के अवसर पर बगल में हरी कीर्तन देखने गये थे।

बुधवार की देर रात रामपुर गोनहा के चनरहा टोले में बुनेला कुशवाहा की कटरैन की झोपड़ी में अचानक आग की लपट दिखाई दी। परिवार के लोग शोर करने लगे। ग्रामीण शोर सुनकर जबतक आग बुझाते तब तक झोपड़ी में बंधी एक गाय, बछड़ा, भैंस व पड़िया बुरी तरह झुलस गईं। घर में रखा चारा मशीन, चौकी, कपड़ा आदि सामान भी जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि झोपड़ी पर कटरैन की वजह से आग की लपट उपर नहीं जा सका व मवेशी बुरी तरह झुलस गये। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनिन्द्र गुप्ता की सूचना पर पशुपालन विभाग से जितेन्द्र गुप्ता मौके पर पहुंच झुलसे पशुओं का प्राथमिक उपचार किया। राजस्वकर्मी मौके पर पहुंच क्षति का आकलन करने में जुटे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

कुशीनगर । सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करना दो…

“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष

कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…

सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं
सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात…

कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking