News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पत्नी ने लगाया अपने ही पति पर जान से मारने का आरोप, अभियोग दर्ज कर कार्यवाही में जुटी पुलिस!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 22, 2021  |  5:28 PM

960 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पत्नी ने लगाया अपने ही पति पर जान से मारने का आरोप, अभियोग दर्ज कर कार्यवाही में जुटी पुलिस!

संजय पाण्डेय/न्यूज अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के सिसवां गोपाल गांव में ससुराल में रह रहे पति ने शुक्रवार की भोर में अपने पत्नी की गला रेत मरणासन्न कर दिया। बदहवास पति भी आनन फानन में जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गम्भीरावस्था में अस्पताल भिजवाया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पति पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खूश्बू 23 वर्ष पत्नी विक्रम ने तहरीर में बताया है कि तीन वर्ष पूर्व कलनहीं थाना निचलौल जनपद महराजगंज निवासी विक्रम से उसकी शादी हुई है जिससे ढेड माह की बच्ची है। पांच दिन पूर्व ही अपने मायका सिसवां गोपाल आई हूं। पति द्वारा बाहर ले जाने के जिद पर मेरे द्वारा मना करने पर वह नाराज था। शुक्रवार को भोर में पति ने गाली गुप्ता देते हुए मारपीट की व हंसुआ से गला रेत दिया। अस्पातल पहुंचने पर पति ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। पति व पत्नी को तुर्कहां सीएचसी पर इलाज हेतु भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति विक्रम के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक आर.के यादव का कहना है कि खुश्बू की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…

कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking