खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्राम सभा करदह व बैरागीपट्टी में उप जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने काफी लम्बे समय से दाखिल पत्रावली के संदर्भ में स्थलीय निरीक्षण करते हुए पत्रावली का निस्तारण कर विवाद का निपटारा कराया। साथ ही गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए मस्जिद से जागरूक भी किया।
उप जिलाधिकारी अरविंद कुमार खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभा करदह गांव पहुंचे और सरकार बनाम गनी की पत्रावली की सुनवाई करते हुए स्थलीय निरीक्षण किया 198 ए के तहत पत्रावली का निस्तारण किया। बताते चलें कि ग्रामसभा करदह में ग्राम सभा की भूमि गाटा संख्या 562 की 94 डिसमिल जमीन को लोगों में पट्टा आवंटित किया गया था जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इसी प्रकार बैरागीपट्टी पट्टी में जय प्रसाद, देवीशरण आदि को बृक्षारोपण हेतु आवंटित पट्टे की भूमि पर दूसरे लोगों ने कब्जा कर रखा है। पत्रावली का निपटारा करते हुए एसडीएम ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को न्याय मिले सरकार की ऐसी प्राथमिकता है। इस दौरान प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रद्युम्न तिवारी, पूर्व प्रधान राजमंगल कुशवाहा, इन्द्रासन कुशवाहा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने करदह व बैरागीपट्टी के मस्जिद में माइक से लोगों को जागरूक करते हुए गोल्डन कार्ड बनाने की अपील की।
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…
कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…