News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: प्रदेश चौतरफा विकाश के पथ पर अग्रसर: जटाशंकर त्रिपाठी, विधायक

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 20, 2021  |  4:05 PM

730 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: प्रदेश चौतरफा विकाश के पथ पर अग्रसर: जटाशंकर त्रिपाठी, विधायक

खड्डा/कुशीनगर। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो रहे हैं और प्रदेश सरकार देश में कई योजनाओं में सबसे अग्रणी प्रदेश के रूप में स्थापित हो रहा है उक्त बातें यूपी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कही। खड्डा विकास खण्ड परिसर में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं व अधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए सरकार का बखान किया।
विकास खण्ड मुख्यालय पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक जटाशंकर त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि एसडीएम अरविंद कुमार सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कर चार वर्षो के दौरान खड्डा विधान सभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से सम्बंधित पुस्तिका का विमोचन किया गया। सरकार द्वारा गांवों में बनाए गये सामुदायिक शौचालय के पूर्ण होने पर विधायक सहित अन्य ने शिलापट्ट की पट्टी हटाकर लोकार्पण भी किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश चौतरफा विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। भय, भूख, व भष्टाचार को समूल समाप्त कर योगी सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर सहित महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने विधान सभा अपने कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों को गिनाते हुए सरकार के चार बर्षो के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि सरकार के कुशल निर्देशन में अधिकारी लोक सेवक के रुप में कार्य कर रहें हैं। सरकार द्वारा जो भी योजनाएं व निर्देश शासन से जारी किए जाते हैं उन्हें सभी अधिकारी/कर्मचारी समयपूर्ण कराकर शासन के मंशानुरूप कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश व संचालन मण्डल महामंत्री प्रभाकर पाण्डेय ने किया।
सभा को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, मनोज पाण्डेय, धर्मेंद्र राव, चन्द्रप्रकाश तिवारी, हरिगोविंद रौनियार, रेंजर वीके यादव, एडीओ पंचायत सीताराम, कृषि विभाग के सन्तोष यादव, वीके राव, मुन्ना लाल विश्वकर्मा, संदीप श्रीवास्तव, कुणाल राव, सुमन्त पाण्डेय आदि ने सम्वोधित किया। इस दौरान रामकृपाल कन्नौजिया, प्रद्युम्न तिवारी, बदरीनाथ तिवारी, रमाशंकर कुशवाहा, कृष्ण मुरारी पाण्डेय, नत्थू मोर्या, प्रभु मद्धेशिया, प्रिंस मद्धेशिया, फूला देवी, कैलाश भारती, हीरामन प्रधान भाजपा आई टी विभाग के आनन्द सिंह सहित भाजपा के मण्डल, सेक्टर व बूथ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

संबंधित खबरें
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार…

बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…

तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना
तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में…

दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking