News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मार्ग दुर्घटना में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष गंभीर रुप से घायल, दो अन्य भी चोटहिल

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 10, 2021  |  3:55 PM

642 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मार्ग दुर्घटना में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष गंभीर रुप से घायल, दो अन्य भी चोटहिल
  • तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी ने अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के खड्डा-पड़रौना मार्ग पर बुधवार को भुजौली खुर्द गांव के समीप दुर्घटना में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष गम्भीर रुप से घायल हो गये। दुर्घटना का कारण सड़क किनारे मोटरसाइकिल पर खड़े लेखपाल की बाइक को, पीछे से एक युवक की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल का जोरदार टक्कर होना बताया जा रहा है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आज की हॉट खबर- प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा...

खड्डा तहसील के लेखपाल संघ के अध्यक्ष बृजनारायण सिंह भुजौली खुर्द गांव के समीप सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर किसी से बात कर रहे थे, मोटरसाइकिल पर पीछे अवधेश कुशवाहा भी बैठे थे कि इतने में धरनीपट्टी निवासी एक युवक खड्डा की ओर से जाते वक्त उनकी गाड़ी में जबरजस्त टक्कर मार गिर गया। दुर्घटना में लेखपाल सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। नेबुआ की ओर से आ रहे तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी ने गाड़ी रोक सभी घायलों को स्थिति देख खुद लेखपाल व अवधेश को अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजते हुए दूसरे घायल को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल भिजवाया। खड्डा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर घायल लेखपाल व अवधेश का ईलाज हो रहा है।

संबंधित खबरें
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking