News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: रंगोली धार्मिक, सांस्कृतिक आस्थाओं की प्रतीक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 23, 2021  |  8:36 PM

1,649 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: रंगोली धार्मिक, सांस्कृतिक आस्थाओं की प्रतीक

संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। रंगोली भारतीय धार्मिक, सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है,रंगोली को आध्यात्मिक प्रक्रिया का एक महत्त्वपूर्ण अंग माना गया है। तभी तो विभिन्न हवनों एवं यज्ञों में ‘वेदी’ का निर्माण करते समय भी रंगोली बनाए जाते हैं। ग्रामीण अंचलों में घर-आँगन रंगोली बनाने का रिवाज आज भी विद्यमान है उक्त बाते छितौनी इण्टर कॉलेज में आयोजित रंगोली और निबंध प्रतियोगिता में छात्रों द्वारा बनाये गए रंगोली के निरीक्षण उपरांत प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कही। विद्यालय के रंगोली प्रतियोगिता के
निरीक्षक मण्डल में शामिल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हरि प्रसाद गुप्त ने छात्रों द्वारा बनाये गए रंगोली को सराहते हुए कहा कि रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है। अलग अलग प्रदेशों में रंगोली के नाम और उसकी शैली में भिन्नता हो सकती है लेकिन इसके पीछे निहित भावना और संस्कृति में पर्याप्त समानता है।
संस्था के उप प्रधानाचार्य के नेतृत्व में हुई रंगोली में 11 एव मेहंदी प्रतियोगिता में कुल 29 समूहों ने प्रतिभाग किया। निरीक्षण मण्डल में प्रधानाचार्य, कोषाध्यक्ष, उप प्रधानाचार्य के साथ शिक्षक गुलाब चंद, आदर्श तिवारी, नरेंद प्रसाद, महंथ मिश्र, विजय कुशवाहा शामिल रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में कुमारी मीनू जायसवाल को प्रथम, कुमारी रोजी खातून को द्वितीय व निधि गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में पुष्पा कुमारी प्रथम, सोनाली गुप्ता द्वितीय तथा कुमारी प्रियंका को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में शिक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार लिपिक प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, विवेक गुप्ता, कमरुद्दीन अंसारी, प्रभात मल्ल , दिनेश यादव,भरत यादव, श्याम सुंदर चौधरी, उपेंद्र गुप्ता, संजीव सिंह, विवेकानंद यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, चाँदनी श्रीवास्तव, गुलाब गुप्ता, मुक्तिनाथ कुशवाहा, रीना देवी सहित तमाम छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…

कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking